फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड शो:बारिश भी नहीं रोक सकी गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत पर संगत की आस्था, मंत्री सौंद भी पहुंचे

Tue, 04 Nov 2025 09:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

फतेहगढ़ साहिब के माधोपुर स्टेडियम में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग शो देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की है, जिसके तहत मंगलवार शाम स्पोर्ट्स स्टेडियम माधोपुर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनकी अद्वितीय शहादत पर प्रकाश डालता एक विशेष लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। हजारों श्रद्धालुओं ने तेज बारिश में भी अपने परिवारों के साथ लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि ये कार्यक्रम न केवल पंजाब के लिए, बल्कि पूरे देश और मानवता के लिए हैं, जिनका बलिदान और मानवाधिकारों की रक्षा के प्रतीक के रूप में अद्वितीय महत्व है। उन्होंने कहा कि अकाल पुरख के आशीर्वाद से पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके प्रिय शहीद गुरसिखों को याद कर रही है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि शहीदी पर्व की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार नवंबर माह में पंजाब के सभी जिलों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है ताकि बच्चों, युवा पीढ़ी और सभी आयु वर्ग के लोगों को महान शहीदों के जीवन से अवगत कराया जा सके।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा स्थापित पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में 350वीं शहीदी दिवस को समर्पित 23 से 25 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को अखंड पाठ साहिब के साथ इन कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसके बाद सर्वधर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा में एक प्रदर्शनी, शाम 5 बजे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और बलिदान को दर्शाने वाला अपनी तरह का पहला ड्रोन शो और शाम 6 बजे कीर्तन दरबार होगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को नगर कीर्तन 'सीस भेट' श्री कीरतपुर साहिब से शुरू होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुँचेगा। उन्होंने बताया कि इतिहास में पहली बार पंजाब विधानसभा श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जैता जी की समाधि पर विशेष सत्र आयोजित करेगी और 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद प्रसिद्ध कीर्तन जत्थे 9वें गुरु के भजनों का विविध कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


लाइट एंड साउंड शो के दौरान फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी और अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग ने भी संगत को संबोधित किया। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा आयोजित इस लाइट एंड साउंड शो का हजारों श्रद्धालुओं ने आनंद लिया और इस विशेष पहल के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत में भाई सुखविंदर सिंह अनमोल के ढाडी जत्थे ने गुरु साहिबान के जीवन और शहादत से संबंधित पद गाकर संगत को आनंदित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, एसएसपी शुभम अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक नेता और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें