फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा: पंजाब का जवान भी बलिदान, अगले महीने थी जोबनप्रीत की शादी... पिता भी सेना में रहे

Thu, 22 Jan 2026 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गांव चनोली (नूरपुरबेदी) के सैनिक जोबनप्रीत सिंह बलिदान हो गए। 23 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह, पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पुत्र थे।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला जवान जोबनप्रीत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के दस जवानों की जान चली गई जबकि 11 घायल हो गए। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। इस हादसे में पंजाब का जवान भी बलिदान हुआ है। रोपड़ के गांव चनोली (नूरपुरबेदी) के सैनिक जोबनप्रीत सिंह बलिदान हो गए। 23 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह, पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पुत्र थे। उन्होंने सितंबर 2019 में भारतीय सेना में भर्ती होकर 8 कैवेलरी, आर्मर्ड यूनिट (4 आरआर) में सेवा शुरू की थी। उनके परिवार के अनुसार, जोबनप्रीत सिंह का विवाह आने वाले फरवरी में तय था। 

विज्ञापन


गांववासियों ने शहीद की कुर्बानी को यादगार बताते हुए कहा कि उनका बलिदान न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। शहादत की खबर मिलते ही चनोली, नूरपुरबेदी और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

सैनिकों की वीरता और समर्पण की मिसाल पेश करने वाले जोबनप्रीत सिंह की याद हमेशा जीवित रहेगी। गांव और सेना के अधिकारी उनके परिवार के साथ खड़े हैं और घायलों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। गांववासियों का कहना है कि इस हादसे में हमारे इलाके ने और देश ने एक और बहादुर सैनिक खो दिया है जिसकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन




हादसे में ये जवान मारे गए
जोबनप्रीत, सुधेर नरवाल, मोनू, मोहित, एचआर कंवर, सिमरन, पी लोरा, सुलिंदर, अजय लोफरा और स्वर्ण नाग पाल।

घायल जवानों के नाम
साहिल, जेपी सिंह, नीरज, अनूप, नागिस, अमन, शंकर, संदीप, जोबनप्रीत, राकेश और अभिमन्यु के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें