फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान की टिप्पणी पर भड़का SOI: चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 08 Apr 2026 01:25 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सेक्टर 11 गुरुद्वारे के पास रोक लिया है। संगठन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ढिल्लों ने पुलिस से आग्रह किया कि वह शांतिपूर्वक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते हैं लिहाजा उन्हें आगे जाने दिया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिरोमणि अकाली दल की छात्र इकाई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पंजाब के छात्र नेता चंडीगढ़ में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए कूच किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें सेक्टर 11 गुरुद्वारे के पास रोक लिया है। संगठन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ढिल्लों ने पुलिस से आग्रह किया कि वह शांतिपूर्वक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते हैं लिहाजा उन्हें आगे जाने दिया जाए। 

प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद डीएसपी दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों से बात की। विद्यार्थी जिद पर अड़े है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ने जो बयान छात्र संगठन के खिलाफ दिया गया है वह पंजाब के नौजवान को बदनाम करने वाला है। यदि पुलिस विद्यार्थियों को आगे नहीं जाने देना चाहती तो मुख्यमंत्री को यहां बुला दिया जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने विद्यार्थियों को हिरासत में लिया और  11 और 26 के थाने में ले गए।



प्रधान ने कहा कि यह संगठन विद्यार्थियों का है और सभी पढ़े-लिखे वर्ग से जुड़े हैं। उसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा इस संगठन के संदर्भ में ऐसी टिप्पणी करना बिल्कुल भी शोभनीय नहीं है। हम मुख्यमंत्री से उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर स्पष्टीकरण लेने और संगठन के सभी विद्यार्थियों का डोप टेस्ट करवाए जाने की मांग करने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें