फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बारहवीं के चार विद्यार्थियों समेत छह लोग लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Sat, 24 May 2025 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

लापता होने वालों में विद्यार्थी गुरजीत सिंह वासी बेदी कॉलोनी, गुरदित्त सिंह वासी गोविंद एनक्लेव, लव वासी अलीके, विश्वदीप सिंह वासी इच्छे वाला के अलावा इनवर्टर रिपेयर का काम करने वाला वरिंदर सिंह व क्रिश वासी बस्ती आवा शामिल हैं।
विज्ञापन
थाने पहुंचे लापता लोगों के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर शहर के एक नामी स्कूल के बारहवीं के चार विद्यार्थियों समेत छह लोग शुक्रवार शाम पांच बजे से लापता हैं। उनके माता-पिता ने इस संबंधी थाना सिटी में रिपोर्ट लिखाई है। अभिभावकों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लापता होने वालों में विद्यार्थी गुरजीत सिंह वासी बेदी कॉलोनी, गुरदित्त सिंह वासी गोविंद एनक्लेव, लव वासी अलीके, विश्वदीप सिंह वासी इच्छे वाला के अलावा इनवर्टर रिपेयर का काम करने वाला वरिंदर सिंह व क्रिश वासी बस्ती आवा शामिल हैं। सभी शुक्रवार रात से लापता हैं। लव पढ़ाई के साथ-साथ डोमिनोस में पिज्जा डिलीवरी का काम भी करता है। वरिंदर के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात नाै बजे थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाने गए थे लेकिन मुंशी का रवैया ठीक नहीं था। मौके पर थाना के एसएचओ भी नहीं पहुंचे थे। अभी तक लापता हुए विद्यार्थियों व दो व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं एसएचओ का कहना है कि लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें