फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR in Chandigarh: 66,681 वोटर्स पर गिरी गाज, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से होंगे बाहर; आज से एसआईआर का तीसरा चरण

Wed, 15 Jul 2026 09:56 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आज चंडीगढ़ प्रशासन एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा करेगा, जिसमें अब तक के अभियान की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जाएगी। चुनाव विभाग का कहना है कि विशेष अभियान का उद्देश्य फर्जी, मृत, स्थायी रूप से शहर छोड़ चुके और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का घर-घर सत्यापन 14 जुलाई को 100 फीसदी पूरा हो गया। आज चंडीगढ़ प्रशासन एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा करेगा, जिसमें अब तक के अभियान की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन


सत्यापन समाप्त होने के साथ ही समय सीमा तक फॉर्म जमा नहीं करने वाले 66,681 मतदाताओं के नाम 21 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर कर दिए जाएंगे। इन मतदाताओं के नाम फिलहाल सूची में शामिल नहीं होंगे।

चुनाव विभाग के अनुसार यह कार्रवाई विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत तय प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। 21 जुलाई को ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल जारी होने के बाद पात्र नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यदि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर रह जाता है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना दावा प्रस्तुत कर सकेगा।
विज्ञापन


चुनाव विभाग का कहना है कि विशेष अभियान का उद्देश्य फर्जी, मृत, स्थायी रूप से शहर छोड़ चुके और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है। जिन मतदाताओं ने निर्धारित समय में अपने फॉर्म जमा नहीं किए, उनके नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं होंगे।

ड्राफ्ट सूची में नाम और विवरण अवश्य जांचें
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जुलाई को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें। यदि कोई त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति हो तो नियमानुसार दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। मतदाता अपनी स्थिति जानने के लिए चंडीगढ़ चुनाव विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
विज्ञापन


एसआईआर का अब तक डाटा
कुल मतदाता : 5,16,427
3,80,147 : मैप किए गए मतदाता (इनके नाम पूरी तरह सुरक्षित और सत्यापित)
69,484 बिना मैपिंग वाले मतदाता (अपने फॉर्म लौटा दिए पर अभी मैपिंग होना बाकी है)
66,681 रद्द होने वाले वोट (समय सीमा में फॉर्म वापस नहीं किए, ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिया जाएगा)
43,878 मतदाता चंडीगढ़ छोड़कर हमेशा के लिए दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो चुके हैं
12,886 मतदाता सर्वे के दौरान पते पर अनुपस्थित रहे। इनके फॉर्म जमा नहीं हो सके।
3,521 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम अब वोटर लिस्ट से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें