फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajveer Jawanda: जवंदा को था बाइक राइडिंग का शौक, गायकी के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी; 2014 में आया था पहला एलबम

Wed, 08 Oct 2025 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजवीर जवंदा ने अपने कैरियर की शुरुआत 2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम से की थी। 2016 में कली जवंदे दी से उन्हें पहचान मिली। 2018 में पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दाैड़ गई है।
विज्ञापन
राजवीर जवंदा - फोटो : X @harbhajanmann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। 35 साल के जवंदा 27 सितंबर को पंचकूला के पिंजौर में हादसे में घायल हो गए थे। 11 दिन से वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बुधवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जगरांव स्थित उनके पैतृक गांव पाैना में किया जाएगा।
विज्ञापन


उनके निधन से पंजाब में शोक की लहर दाैड़ गई है। मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों और राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

गायकी के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी

राजवीर के पिता कर्म सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। राजवीर भी 2011 में पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बने और जगरांव में ड्यूटी की। लेकिन 2019 में उन्होंने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी छोड़ दी।

जवंदा को था बाइक राइडिंग का शौक

गांव आने पर राजवीर बच्चों को मिठाइयां बांटते थे। उन्हें बाइक राइडिंग का शौक था और हाल ही में उन्होंने 27 लाख की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से शिमला जाते वक्त उनके साथ हादसा हुआ। सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। राजवीर के दादा और पिता का निधन हो चुका है। वे अपनी पत्नी अशविंदर कौर, बेटी हेमंत कौर और बेटे दिलावर सिंह के साथ रहते थे।

विज्ञापन

गांव की सरपंच रह चुकी हैं मां

राजवीर जवंदा के लुधियाना स्थित पैतृक गांव पौना और आसपास के इलाकों में दुआओं का दौर जारी था। गांव के लोग गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ और अरदास कर उनकी सलामती की अरदास कर रहे थे। राजवीर जवंदा की मां परमजीत कौर गांव की सरपंच रह चुकी हैं। बचपन में ही दूरदर्शन की शूटिंग के दौरान उनकी गायकी की तारीफ हुई और वहीं से उनका संगीत के प्रति झुकाव शुरू हुआ। जगरांव से पढ़ाई पूरी कर उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से थिएटर एवं टेलीविजन में एमए किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें