कारोबारी मनीष चोपड़ा को कुछ समय पहले विदेशी नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया था। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बावजूद करीब दो सप्ताह पहले भी बाइक सवार मुंह ढके युवकों ने रात के समय उनके घर पर फायरिंग की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट में रंगदारी की मांग को लेकर अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी मनीष चोपड़ा के घर को दूसरी बार निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने कारोबारी के घर के मुख्य गेट पर कई गोलियां दागीं और वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने आए दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना के समय कारोबारी के परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी भी घर के अंदर मौजूद था, लेकिन उसकी ओर से हमलावरों पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कारोबारी मनीष चोपड़ा को कुछ समय पहले विदेशी नंबर से रंगदारी के लिए फोन आया था। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बावजूद करीब दो सप्ताह पहले भी बाइक सवार मुंह ढके युवकों ने रात के समय उनके घर पर फायरिंग की थी।
पहली घटना के बाद पुलिस ने जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए कारोबारी को सुरक्षा मुहैया करवाई थी। इसके बावजूद दोबारा हुई फायरिंग ने कारोबारी परिवार की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।