फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर आधी रात धरना: मतगणना में धांधली का आरोप... हिरासत में लिए शिअद नेता, स्थित तनावपूर्ण

Wed, 17 Dec 2025 10:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

खन्ना में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मतगणना में हेर-फेर का आरोप लगाते हुए दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम लगा दिया है। शिअद के धरने की वजह से हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-अमृतसर हाइवे पर शिअद का धरना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी रही। देर शाम तक कुछ सीटों पर नतीजे घोषित हुए मगर अधिकतर पर रुझान सामने आते रहे। कई जगहों पर खूब बवाल भी हुआ। फगवाड़ा,  लुधियाना और रायकोट में कांग्रेस ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए देर रात तक धरना दिया। 

विज्ञापन


वहीं, खन्ना में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मतगणना में हेर-फेर का आरोप लगाते हुए दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम लगा दिया है। शिअद के धरने की वजह से हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश में लगी है। 

विज्ञापन


शिअद नेताओं का आरोप है कि लिबड़ा जोन से शिअद के उम्मीदवार सोनू नागरा जीत रहे हैं, लेकिन ब्लॉक समिति चुनाव का नतीजा घोषित नहीं किया जा रहा। जिस पर अकाली दल के हलका इंचार्ज और अकाली दल कोर कमेटी के मेंबर यादविंदर सिंह यादू ने एतराज जताया और मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। यादविंदर सिंह यादू को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके समर्थक भड़क गए और दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना लगा दिया। सूत्रों के अनुसार इस घटना को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल खन्ना पहुंच रहे हैं। 

बड़ी संख्या में शिअद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार सरेआम धक्केशाही कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक यादविंदर सिंह यादू को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक बीच हाईवे पर धरना जारी रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

विधायक धालीवाल के साथ कांग्रेसियों ने लगाया धरना
फगवाड़ा में ब्लॉक समिति व जिला परिषद की वोटों की गिनती के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए बहुतकनीकी कॉलेज के बाहर धरना लगा दिया और स्थानीय प्रशासन पर धक्काशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

खन्ना के शिरोमणि अकाली दल के मुख्य सेवक यादविंदर सिंह  के साथ आज पंजाब पुलिस ने जो धक्का किया है, उससे वे शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को दबा नहीं सकते। आप सरकार ज़िला परिषद चुनाव जीतने के लिए पहले नामांकन भरने नहीं दे रही थी। फिर वोटिंग वाले दिन बूथों पर कब्ज़े करने का प्रयास किया। आज मतगणना के दिन भी आप की दबंगई रुक नहीं रही। मैं आप नेेताओ सहित उन पुलिस अधिकारियों को भी बता देना चाहता हूं कि आप जितना जोर लगाना है लगा लो, पर शिरोमणि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता अब दबने वाले नहीं।  -सुखबीर बादल, प्रधान, शिअद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें