डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वह स्वयं और एसएसपी सुरेंद्र लांबा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचकर भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि अमृतसर रेफर किए गए छह गंभीर घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
उन्होंने बताया कि मृतकों एवं घायलों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई के लिए फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नरों के साथ भी तालमेल किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री ने कहा, "पंजाब के तरनतारन में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"