पंजाब के रोपड़ में सात साल की बच्ची का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पर बच्ची को बहलाकर जंगल में ले जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को पेड़ से बांधकर दुष्कर्म का भी प्रयास किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव में बीती रात एक सात वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में बिहार निवासी प्रवासी मजदूर अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय कुमार ने बच्ची को 10 रुपये के कुरकुरे का पैकेट देकर बहलाया और उसे गांव के पास जंगल में ले गया।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय कुमार ने बच्ची को जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। रोपड़ पुलिस ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।