एसडी कॉलेज बरनाला में आयोजित पंजाबी यूनिवरसिटी पटियाला (बरनाला-मालेरकोटला जोन) का चार दिवसीय जोनल युवा एवं लोक मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अविस्मरणीय यादें छोड़ गया। इस युवा मेले में मेजबान एसडी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। इसी संस्थान से संबधित एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन तीसरे स्थान पर रहा।
संयोजक प्राचार्या डॉ. रमा शर्मा और सांस्कृतिक संयोजक डॉ. रितु अग्रवाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं की लोक कला, फाईन कला, लिटरेरी आईटमों की ओवरऑल ट्रॉफी एसडी कॉलेज को मिली। कॉलेज ने एकंगी नाटक, लोक नृत्य लुडी, लोक नृत्य झूम्मर, समूह गान (भारतीय), गीत (गजल), पश्चिमी वाद्य यंत्र (एकल), लोकगीत, कढ़ाई, नाला, परांदा, छिक्कू, इन्नू, टोकरी, मिट्टी के खिरौने, जनरक क्यूज, भाषण, लघु फिल्म, माईम, इंस्टालेशन, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग में पहला, जब्कि कविश्री, लोकवाद्य, शास्त्रीय वाद्य यंत्र तालवाद्य, पश्चिमी एकल, पश्चिमी समूह गान, क्रोएशिया, खिद्दो, पीड़ी, सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, मुहावरेदार संवाद, नुक्कड़ नाटक, भांड, चित्रकला, रंगोली, कोलाज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरहं भांगड़ा, कली गायन, वार गायन, पारंपरिक लोकगीत, समूह शबद, फोक आर्केस्ट्रा, पक्खी, रस्सा, पहरावा प्रदर्शनी, मिमिक्री, मेहंदी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बरनाला ने पारंपरिक लोकगीत, पश्चिमी समूहगान, क्रोशिया, रस्सी बुनाई, खेल, रंगोली, कार्टूनिंग, फोटोग्राफी में प्रथम स्थान, पक्खी, नाला, छिक्कू, टोकरी, इन्नू, मिट्टी के खिलौने, गुड्डियां पटोले, जनरल प्रश्नोत्तरी, पहरावा प्रदर्शनी, इंस्टालेशन, पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान तथा पश्चिमी एकल, परांदा, परेड़े, मुहावरेदार संवाद, लघु फिल्म, क्ले मॉडलिंग और कोलाज में तीसरे स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, महासचिव जतिंदर नाथ शर्मा, डायरेक्टर हरदयाल सिंह अत्री, राहुल अत्री ने सम्मानित किया ओर इस युवा महोत्सव की व्यवस्थाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इसके अलावा प्रसिद्ध पंजाबी गायक माशा अली ने अपने गीतों से खूब रंग जमाया।