कपूरथला की मॉडर्न जेल में मामूली कहासुनी के बाद हवालातियों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। इसमें एक हवालाती घायल हो गया, जिसे जेल प्रशासन की ओर से उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
घायल की पहचान मंगल सिंह पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई है। मंगल सिंह ने बताया कि जेल में किसी बात को लेकर उसकी साथी हवालातियों के साथ कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और साथी हवालातियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घायल का सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मारपीट के कारणों और घटना में शामिल अन्य हवालातियों के संबंध में जांच की जा रही है।