फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में स्कूल बस पलटी: स्कूटी सवार को बचाते हुए हादसा, 30 बच्चे थे सवार; किसी को गंभीर चोट नहीं

Thu, 01 Oct 2026 12:38 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर

सार

एक निजी स्कूल की बस बच्चों को ला रही थी। जब वह गांव मुरादपुर के पास पहुंची तो एक स्कूटी सवार को बचाते हुए बस ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे मोड़ा। इसी दाैरान अचानक बस खेत में पलट गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के पास गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलट गई। हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाजें सुन लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की बस बच्चों को ला रही थी। जब वह गांव मुरादपुर के पास पहुंची तो एक स्कूटी सवार को बचाते हुए बस ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे मोड़ा। इसी दाैरान अचानक बस खेत में पलट गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। हादसे में किसी बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई। दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों और राहगीरों ने भी घटना स्थल पर रुककर बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें