बंगाली परंपरा में संधि पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। यह अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट के संधिकाल में की जाती है। मान्यता है कि इसी समय मां ने राक्षसों का वध किया था।
चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित बंग भवन और सेक्टर 47 के कालीबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को संधि पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस दौरान मां दुर्गा की विशेष आरती 108 कमल के फूलों और 108 दीपों से की गई।
विज्ञापन
बंग भवन के पुजारी सुनील कुमार चटर्जी ने बताया कि पूजा के लिए विशेष रूप से कमल के फूल कोलकाता से मंगवाए गए थे। संधि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि बंगाली परंपरा में संधि पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। यह अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट के संधिकाल में की जाती है। मान्यता है कि इसी समय मां ने राक्षसों का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान 108 कमल के फूल अर्पित करने और 108 दीप जलाने की परंपरा निभाई जाती है।