फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab:'शिअद-भाजपा ने सरहद पार से नशा मंगवाकर युवाओं को मारा', मजीठिया का बचाव करने वालों पर भड़के मंत्री चीमा

Sat, 28 Jun 2025 04:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणी अकाली दल और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चीमा ने कहा कि पंजाब में जब गठबंधन की सरकार थी तो इनके नेताओं और मंत्रियों ने सरहद पार से ड्रग्स मंगवाकर पंजाब के युवाओं को मौत के मुंह में धकेल दिया।
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने प्रतिक्रिया देते हुए शिअद और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूरा देश और पंजाब जानता है कि जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार थी, तब इन्होंने विदेश से नशा मंगवाकर पंजाब के युवाओं को बर्बाद किया और उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया। अब जब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो विपक्षी दल उनके बचाव में सामने आ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि इन सभी ने मिलकर पंजाब को लूटा है। 
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने कई बार बिक्रम मजीठिया को नशा तस्कर कहा है। एक बार नहीं हजार बार कांग्रेस विधायकों ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। अब जब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो विरोधी दल एक हो गए हैं और इनके बचाव में आ गए हैं। ये सभी लोग मजीठिया को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस बात से साफ जाहिर होता है कि इन सभी दलों ने पंजाब को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 



चीमा ने कांग्रेस नेताओं और पूर्व मंत्रियों को लेकर कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, राजा वड़िंग, सतपाल सिंह खैहरा का रिकॉर्ड निकाल कर देखिए, इन सभी ने पंजाब की विधानसभा में सबके सामने कहा था कि बिक्रम मजीठिया ने छह हजार करोड़ रुपये का अवैध नशा तस्करी (चिट्टा, ड्रग्स) का धंधा किया था। ये सभी आरोप कांग्रेस विधायकों व नेताओं ने विधानसभा के भीतर लगाए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने तो संविधान और मुख्यमंत्री की सौगंध खाकर विधानसभा के भीतर यह बात कही थी। अब जब बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार किया गया है तो अब उक्त सभी नेता सरकार को गलत बता रहे हैं। सवाल उठा रहे हैं। इससे इनका दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है और यह साफ हो गया है कि ये सभी आपस में मिले हुए हैं। 
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। जो भी नशे के काले कारोबार में शामिल होगा उसे जेल भेजा जाएगा। 


चीमा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह सहयोग करने के लिए बुलाया है। निरंजन सिंह मजीठिया के खिलाफ सबूत दे रहे हैं कि कैसे इन्होंने पंजाब का लूटा हुआ पैसा बाहर के राज्यों में लगाया और कैसे सेल कंपनी बनाई। अभी मजीठिया रिमांड पर हैं और जांच चल रही है। पंजाब के लोगों के सामने सबूत आएंगे और पंजाब के उन माताओं और बहनों को इंसाफ मिलेगा जिनके बच्चों की ड्रग्स से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें