फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बारिश का कहर: गरीब के घर की छत टूटी, मलबे में दब गया पूरा परिवार, तीन बच्चों के पिता की मौत

Thu, 28 Aug 2025 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब में बारिश का कहर जारी है। जहां एक तरफ बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ लोगों के घर ढह रहे हैं। बरनाला में बारिश के बाद गरीब परिवार के कच्चे मकान की छत टूट गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, मलबा हटाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश और बाढ़ से हालात पूरी तरह बिगड़ गए हैं। बीते तीन दिन से बारिश की वजह से कई जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं। भारी बारिश के कारण बरनाला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक गरीब परिवार के घर की छत टूट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। परिवार के मुखिया लखवीर सिंह (33) की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बेटा, दो बेटियां और पत्नी गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को फरीदकोट रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


नगर काउंसिल बरनाला गरीब बस्ती में यह हादसा हुआ है। जिला प्रशासन मौके पर स्थिति का जायजा ले रहा है। मृतक के परिवार और मोहल्ले के निवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक लखबीर सिंह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार को पाल रहा था। लखबीर सिंह का घर कच्चा था। उन्होंने कच्चे घर को पक्का करवाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं के लिए कई बार फॉर्म भरे थे, लेकिन उनके कच्चे घर के फॉर्म बार-बार खारिज कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और मोहल्ला वासियों का आरोप है कि अगर समय रहते इस गरीब परिवार को नया घर मिल जाता तो आज लखबीर सिंह जिंदा होता। उसकी मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। मृतक के परिजन घायलों के मुफ्त इलाज की मांग कर रहे हैं। साथ ही परिवार के इकलौते कमाने वाले लखबीर सिंह की मौत के बाद परिवार को आर्थिक मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये की राशि की भी मांग की है।
 
थाना प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि घर छत गिरने से परिवार के एक सदस्य की मौत हुई है। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें