गांव सेवेवाला का व्यक्ति अपनी वरना कार पर सोमवार दोपहर करीब बारह बजे गांव चंदभान एवं सेवेवाला के बीच वाले रास्ते पर जा रहा था। पीछे से आई एस एक्स कार में सवार व्यक्तियों ने वरना कार को रोक लिया और डरा धमका कर चालक से कार लूट कर फरार हो गए।
फरीदकोट के थाना जैतो के अधीन आते गांव चंदभान के पास से सोमवार को दिनदहाड़े एस एक्स कार सवार लुटेरे वरना कार लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद थाना जैतो की पुलिस ने जांच शुरू करते हुए लुटेरों एवं कार की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद बठिंडा पुलिस भी चौकस हो गई।
विज्ञापन
थाना जैतो से जुडे़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव सेवेवाला का व्यक्ति अपनी वरना कार पर सोमवार दोपहर करीब बारह बजे गांव चंदभान एवं सेवेवाला के बीच वाले रास्ते पर जा रहा था। पीछे से आई एस एक्स कार में सवार व्यक्तियों ने वरना कार को रोक लिया और डरा धमका कर चालक से कार लूट कर फरार हो गए।
जैतो के डीएसपी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि अभी पुलिस मामलें की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित वरना कार चालक के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले संबंधी कुछ स्पष्ट होगा और लूट का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि जब पीड़ित के बयान दर्ज होंगे, उसमें स्पष्ट होगा कि लुटेरों ने वरना कार को हथियार के बल पर लूटा है या फिर कार चालक को डरा धमका कर लूटा है।
उक्त लूट की घटना के बाद जांच कर रही पुलिस टीम ने घटनास्थल वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। एक सीसीटीवी फुटेज में वरना कार नजर आ रही। अंदाजा लगाया जा रहा कि लुटेरे कार लूटने के बाद बठिंडा की तरफ भागे होंगे। इस घटना के बारे में बठिंडा पुलिस के पास भी सूचना पहुंच चुकी है। जिस के चलते बठिंडा पुलिस भी चौकस हो गई है।