पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है।
पंजाब में आज रोडवेज का चक्का जाम है। पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
यूनियन और पंजाब सरकार के बीच मांगों को लेकर गतिरोध बरकरार है। यूनियन ने सरकार पर बार-बार बैठकों को आगे बढ़ाकर कर्मचारियों की मांगों को टालने का आरोप लगाया है।
यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ सात से आठ बैठकें हो चुकी हैं। हर बैठक में यूनियन से दस दिन का समय मांगा जाता रहा, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर को हुई अंतिम बैठक में सरकार की ओर से 15 अक्टूबर तक लिए गए सभी फैसलों को लागू करने और संबंधित नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, यूनियन के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।