फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की सियासत में बड़ा घटनाक्रम: कुंवर विजय प्रताप व पठानमाजरा के इस्तीफे मंजूर, दो विधानसभा सीटें खाली

Mon, 02 Nov 2026 06:22 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में आप के दो विधायकों के इस्तीफे मंजूर हो गए हैं। टिकट ना मिलने के चलते दोनों विधायकों ने पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था जो सोमवार को मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन
कुंवर विजय प्रताप सिंह और सरदार हरमीत सिंह पठानमाजरा ने के इस्तीफे मंजूृर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के दो विधायकों कुंवर विजय प्रताप सिंह और सरदार हरमीत सिंह पठानमाजरा का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही अमृतसर उत्तर और सनौर विधानसभा सीटें आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा सचिवालय की ओर से दो नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह और सनौर से विधायक सरदार हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 190(3)(बी) के तहत एक नवंबर 2026 से अपना इस्तीफा सौंपा था। 

विधानसभा अध्यक्ष ने दो नवंबर को दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। अधिसूचना के मुताबिक, दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीटें भी दो नवंबर से रिक्त मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें