फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से लिया बिजली विभाग, संजीव अरोड़ा और बढ़ा कद

Mon, 18 Aug 2025 08:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एक बार फिर से मंत्रीमंडल में फेरबदल किया है। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल किया है। मंत्री हरभजन सिंह से बिजली विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंप दिया गया है। इस तरह संजीव अरोड़ा का कद बढ़ गया है। वह अब उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले के साथ बिजली विभाग भी संभालेंगे। मंत्री हरभजन सिंह के पास सिर्फ लोक निर्माण विभाग ही बचा है।

सरकार के इस फेरबदल ने सभी को चौंका दिया है। सरकार का यह आठवां फेरबदल है। अब भी मंत्रिमंडल में 16 मंत्री है। दो सीटें खाली हैं। अरोड़ा को 3 जुलाई को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सोमवार को मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने अधिसूचना जारी की। इससे पहले अरोड़ा को कैबिनेट में शामिल करने के साथ ही कुलदीप धालीवाल की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई थी। तब एनआरआई विभाग उनसे लेकर अरोड़ा को सौंप दिया गया था। इसी तरह मंत्री तरुणप्रीत सौंद से भी उद्योग विभाग की जिम्मेदारी लेकर अरोड़ा को सौंपी गई थी।

धालीवाल पंचायती राज विभाग के मंत्री भी रहे थे। उनके पास सिर्फ एक एनआरआई मामलों का विभाग बचा था जिसके बाद ही उनको कैबिनेट से हटा दिया था। अरोड़ा लुधियाना सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करके विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 10,637 मतों के अंतर से कांग्रेस के भरत भूषण आशु को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें