फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर आनंदपुर साहिब के लिए विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध

Sat, 11 Oct 2025 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरजोत बैंस ने कहा कि इस महान दिवस के अवसर पर देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र, पटना, श्री अमृतसर साहिब और अन्य राज्यों से विशेष ट्रेनें चलाने के लिए संबंधित मंत्रियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
हरजोत बैंस - फोटो : X @AAPPunjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस नौवें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से इस बाबत अपील की है। 
विज्ञापन


बैंस ने कहा कि इस महान दिवस के अवसर पर देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, महाराष्ट्र, पटना, श्री अमृतसर साहिब और अन्य राज्यों से विशेष ट्रेनें चलाने के लिए संबंधित मंत्रियों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री सिख श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण अनुरोध को अवश्य स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें