फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत: यूपी और बिहार जाने वाली छह ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

Wed, 04 Nov 2026 11:00 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच में करीब 80 यात्रियों के लिए बर्थ उपलब्ध होती हैं। यदि किसी ट्रेन में तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाते हैं तो करीब 240 अतिरिक्त यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़, अंबाला और कालका से चलने वाली छह लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों में दो से चार अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकते हैं। कुछ ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 300 से 400 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में रेलवे के इस फैसले से चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे की योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अंबाला मंडल की ओर से इसके लिए प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। हालांकि, कोच की उपलब्धता और परिचालन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


इन छह ट्रेनों में बढ़ सकती है सीटें
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
कालका-हावड़ा मेल
चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस

तीन स्लीपर कोच लगने से 240 यात्रियों को मिलेगी जगह
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच में करीब 80 यात्रियों के लिए बर्थ उपलब्ध होती हैं। यदि किसी ट्रेन में तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाते हैं तो करीब 240 अतिरिक्त यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकती हैं। रेलवे एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में कोचों की संख्या 22 और आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों में 24 तक करने की संभावना पर भी विचार कर रहा है।

जनरल डिब्बों में भी पैर रखने की जगह नहीं
त्योहारों पर केवल स्लीपर और एसी कोच ही नहीं, बल्कि जनरल डिब्बों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग दिवाली और छठ पूजा पर उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित अपने घरों की तरफ लौटते हैं। इस कारण ट्रेनों में सीटों की मांग अचानक बढ़ जाती है। कई यात्रियों को लंबी वेटिंग के कारण टिकट कंफर्म होने का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से अतिरिक्त कोच लगाने की योजना ऐसे समय में बनाई गई है, जब त्योहारों पर घर जाने के लिए यात्रियों को टिकटों के लिए जूझना पड़ रहा है। हालांकि, यात्रियों को इन अतिरिक्त कोचों में टिकट मिलने के लिए रेलवे के अंतिम आदेश और कोच जुड़ने की तारीख का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें