फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत-कनाडा रिश्तों की नई शुरुआत': पीएम मोदी के कनाडा दौरे पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू का बड़ा दावा

Wed, 18 Jun 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह दौरा भारत के लिए एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह दौरा भारत के लिए एक बड़ी सफलता है। सतनाम सिंह संधू ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत को जी7 सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया और यह बयान दिया कि भारत ग्लोबल साउथ की एक बड़ी शक्ति है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


संधू ने कहा कि पीएम मोदी के इस दौरे से भारत और कनाडा संबंधों में एक नई शुरुआत हुई है। दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों में पुनरुत्थान देखने को मिला है। प्रधानमंत्री का कनाडा में भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कनाडा में पीएम मोदी का स्वागत बेहद भव्य रहा। वहां की 25 सिख संगठनों ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रवासी भारतीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर गर्व करते हैं। इसके साथ ही विरोधियों का झूठ का प्रोपगेंडा भी सबके सामने आ गया है। 



उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामुदायिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को एक नई दिशा मिली है। भारत का स्थान दुनिया भर में बहुत बेहतर हुआ है। 
विज्ञापन


कार्नी को आमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद
आमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी को धन्यवाद दिया और जी7 समूह को उसकी 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Crime: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति... लड़ाई-झगड़ा और तकरार, कर दिया 20 साल के रिश्ते का कत्ल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें