फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राजा वड़िंग बोले- यह दलितों के प्रति बीजेपी-आरएसएस की मानसिकता

Sat, 29 Aug 2026 09:19 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

वड़िंग ने कहा पीएम मोदी ‘सबका साथ सबका विकास' की बात करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के कृत्य कुछ और ही कहानी कहते हैं। भारत बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा, न कि उस राजनीति से जो जातिगत अपमान को जायज ठहराती है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के तथाकथित शुद्धिकरण के बयान पर कड़ी निंदा जताई है। उन्होंने इसे दलितों के प्रति बीजेपी-आरएसएस की मानसिकता का प्रदर्शन बताया है। अपने पोस्ट में राजा वड़िंग ने कहा ये बहुत शर्मनाक बात है। 

विज्ञापन



 
उन्होंने कहा बीजेपी के नेता इस बयान का खुलेआम बचाव कर रहे हैं 20 दिन बीत चुके हैं, फिर भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक नेता का अपमान नहीं, बल्कि दलितों की गरिमा और समानता के संवैधानिक वादे पर हमला है। 
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा पीएम मोदी ‘सबका साथ सबका विकास' की बात करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के कृत्य कुछ और ही कहानी कहते हैं। भारत बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा, न कि उस राजनीति से जो जातिगत अपमान को जायज ठहराती है।


 
विज्ञापन

ये था मामला
बीते 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित किया था। दो दिन बाद 10 अगस्त को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास नामक संगठन के सदस्यों ने वहां शुद्धिकरण हवन किया। संगठन का दावा है कि मैदान धार्मिक स्थल है, रैली में आपत्तिजनक नारे लगे और गंदगी छोड़ी गई थी, इसलिए शुद्धिकरण किया गया। 

कांग्रेस ने इसे खड़गे के दलित होने के कारण जातिगत अपमान और छुआछूत का मामला बताया। खड़गे ने खुद राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और अस्पृश्यता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। बीजेपी ने संगठन से किसी भी लिंक से इनकार किया है। जेपी नड्डा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच का आश्वासन दिया था। 

हालांकि उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बाद में शुद्धिकरण का बचाव करते हुए कहा कि रामलीला मैदान को नारों से प्रदूषित किया गया था। राजा वड़िंग के पोस्ट के अनुसार अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस विवाद पर कांग्रेस नेताओं सहित राहुल गांधी ने भी कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें