फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: नौतपा बेअसर... पंजाब में तेज आंधी के साथ बारिश, जून के पहले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sun, 01 Jun 2025 08:28 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

Punjab Weather: जून का महीना शुरू हो गया है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि जून के पहले हफ्ते पंजाब में गर्मी से राहत रहेगी। 
विज्ञापन
weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 मई से शुरू हुआ नौतपा बेअसर रहा है। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम मेहरबान रहेगा। आज से जून शुरू हो गया है, हालांकि जून के पहले सप्ताह के शुरुआती तीन दिन गर्मी से राहत की आसार हैं। पंजाब में शनिवार शाम को मौसम ने तेवर बदले और कई जगह तेज आंधी के साथ बारिश पड़ी। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गरमी से राहत मिली। 
विज्ञापन


अमृतसर व लुधियाना का तापमान सामान्य के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। 

पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 44.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे कम 21.6 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 39.4 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पटियाला का 40.5 डिग्री, पठानकोट का 36.3 डिग्री, होशियारपुर का 38.2 डिग्री, फिरोजपुर का 38.8 डिग्री, जालंधर का 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 29.7 डिग्री, पटियाला का 25.0 डिग्री, पठानकोट का 24.4 डिग्री, बठिंडा का 25.0 डिग्री, फरीदकोट का 28.4 डिग्री, फिरोजपुर का 27.9 डिग्री, जालंधर का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें