मौसम विभाग ने सूबे में कड़ाके की ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर सात जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश सभी प्राइवेट, सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों पर लागू होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब में नए साल पर कई जगह बरसात हुई। शीतलहर और कोहरे का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों के लिए घने कोहरे के साथ कुछ जगहों पर शीतलहर चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग ने कहा है कि आने वाले सप्ताह में ठंड का कहर और बढ़ेगा। कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से भी नीचे जाएगा जिससे जिससे कंपन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
दो जनवरी से लेकर चार जनवरी के बीच शीतलहर का असर सबसे ज्यादा रहेगा। कई जिलों में घना कोहरा रहेगा जबकि आगामी दो दिनों में पंजाब में बारिश के भी आसार बताए जा रहे हैं।
बुधवार को पहाड़ों की तरफ से चली ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिस वजह से यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। गुरदासपुर 5.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।
अमृतसर से कई उड़ानें रद्द
सूबे के कई जिलों में कोहरे की वजह से जहां हादसे हुए वहीं उड़ानों व रेल यातायात पर भी असर पड़ा। खराब मौसम की वजह से बुधवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से अमृतसर आने वाली उड़ान आईएक्स-320 को सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया।
मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से अमृतसर आने वाली उड़ान एमएच-148 और अमृतसर से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान एमएच-149 भी रद्द कर दी गई। इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर आने वाली एक उड़ान भी खराब मौसम के चलते संचालित नहीं हो सकी। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। अधिकारियों के अनुसार मौसम में सुधार होते ही उड़ान संचालन को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।