फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: भूचो मंडी में खाद गोदाम पर छापा, अवैध डीएपी समेत भारी मात्रा में कीटनाशक बरामद

Thu, 29 Oct 2026 10:08 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि गोदाम में रखे खाद के नमूने लेकर जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला में भेजे जाने की प्रक्रिया की जानी है, ताकि उनकी गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
खाद गोदाम पर छापा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में खाद और कीटनाशकों के अवैध भंडारण के मामले में थाना नथाना पुलिस ने भुच्चो मंडी से लहरा बेगा रोड पर स्थित एक गोदाम के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एम/एस एसआर गोयल ट्रेडिंग के संचालक विशाल गोयल को मामले में नामजद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 28 अक्तूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर सुखप्रीत सिंह ने विभागीय टीम के साथ भुच्चो मंडी से लहरा बेगा रोड पर स्थित एक गोदाम की जांच की। जांच के दौरान गोदाम में संदिग्ध खाद और कीटनाशक दवाइयों का स्टॉक रखा हुआ पाया गया।
शिकायत के मुताबिक, गोदाम में सफेद रंग के बैगों में कुछ पदार्थ भंडारित किए गए थे। 

इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के खाद के खाली बैग भी मिले, जिन्हें अधिकारियों ने संदिग्ध बताया। मौके पर मौजूद फर्म के संचालक विशाल गोयल से गोदाम और वहां रखे खाद व कीटनाशकों से संबंधित दस्तावेज, खरीद बिल तथा अन्य रिकॉर्ड मांगे गए लेकिन शिकायत के अनुसार वह संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सके। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि गोदाम में रखे खाद के नमूने लेकर जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला में भेजे जाने की प्रक्रिया की जानी है, ताकि उनकी गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। वहीं, कीटनाशक दवाइयों के संबंध में अलग से विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

शिकायत के आधार पर थाना नथाना पुलिस ने फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 की धाराओं 7 और 8, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं 3 और 7 तथा कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 29(1)(सी) के तहत एफआईआर नंबर 0275 दर्ज की है। मामले की जांच इंस्पेक्टर जगदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है। खाद और कीटनाशकों के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद उनकी गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघन से संबंधित स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें