राहुल गांधी, वड़िंग, चन्नी और भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस में बगावत के प्रकरण के बाद अब पूरी तरह से सन्नाटे का माहौल है। राहुल गांधी के इस मुद्दे पर कड़े रुख के बाद बागी नेताओं के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं। दिल्ली में दूसरे दिन भी पंजाब के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ पंजाब चुनाव की तैयारियों में आगे बढ़ने की बात कही।
वीरवार को यह बैठक प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को धार देने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।