फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली पार्षद का कारनामा: 14 लड़कियां और चार लड़के; पुलिस ने की रेड, डेविल जॉन होटल में क्या चल रहा था?

Tue, 14 Apr 2026 07:28 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

अकाली दल के पार्षद का ऐसा करनामा उजागर हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मोगा का पार्षद जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था। पुलिस ने होटल में रेड कर 14 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। 
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित एक होटल में कथित देह व्यापार के अड्डे पर मंगलवार दोपहर छापेमारी की। हैरानी की बात यह है कि जिस्मफरोशी का धंधा और कोई नहीं अकाली दल का पार्षद चला रहा था। पुलिस ने अकाली दल के एक पार्षद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि मौके से 14 लड़कियों को बरामद किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी है।

विज्ञापन


डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुगीपुरा चौक से जालंधर-अमृतसर बाईपास की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित एक कोठी, जिसे डेविल जॉन होटल के नाम से चलाया जा रहा था। इसमें पिछले करीब तीन महीनों से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। 

सूचना के आधार पर थाना मैहना के एसएचओ गुरसेवक सिंह और पीसीआर इंचार्ज खेमचंद पाराशर की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुछ सामान बरामद हुए। इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, फरीदकोट और मोगा से लाई गई 14 लड़कियां भी मौके से पकड़ी गईं। पुलिस ने चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस होटल का मालिक मोगा शहर का 28 नंबर वार्ड के पार्षद जगजीत सिंह उर्फ जीता है, जो अपने साथियों लखविंदर सिंह और बलविंदर सिंह निवासी रामूवाला के साथ मिलकर इस अवैध गतिविधि को चला रहा था। पुलिस ने पार्षद सहित सात लोगों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट, पॉक्सो एक्ट और धारा 143 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। 

नाबालिग पीड़िता को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने और मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें