फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: छह दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, मानसून कब आएगा; माैसम विभाग ने बताया दिन

Sat, 21 Jun 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब व हरियाणा में मानसून के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जिसके चलते अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्यों में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
पंजाब में बरसात का येलो अलर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बारिश से 1.7 डिग्री पारा गिर गया है। इससे यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 40.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज से छह दिन के लिए पंजाब में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश पड़ने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इससे अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, जिनमें अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला शामिल हैं। 

साथ ही मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब व हरियाणा में मानसून के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जिसके चलते अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्यों में प्रवेश कर सकता है। शुक्रवार को पंजाब में प्रमुख तौर से पठानकोट में 15.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम न्यूनतम पारा 26 डिग्री का रूपनगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 34.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 35.0 डिग्री (सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 32.3 डिग्री, फरीदकोट का 38.5 डिग्री, फिरोजपुर का 36.7 डिग्री, जालंधर का 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 28.8 डिग्री, पटियाला का 291. डिग्री, पठानकोट का 29.4 डिग्री, बठिंडा का 29.8 डिग्री फरीदकोट का 29.6 डिग्री, गुरदासपुर का 27.0 और फिरोजपुर का 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें