फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बिक्रम मजीठिया को शिमला लेकर पहुंची विजिलेंस, दावा-बिचौलियों के जरिये खरीदी करोड़ों की संपत्ति

Tue, 01 Jul 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिराेमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं। फिलहाल यह जांच 540 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के मामले में की जा रही है।
 
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम मजीठिया की बेनामी संपत्तियों की शिनाख्त परेड करवाने के लिए उन्हें शिमला लेकर पहुंची। उनके साथ तीन गाड़ियों में विजिलेंस के आठ अधिकारी भी थे। टीम मजीठिया को मशोबरा के नालदेहरा गोल्फ ग्राउंड के पास संपत्ति की पहचान करवाने के लिए ले गई।
विज्ञापन


विजिलेंस का दावा है कि यहां पर मजीठिया ने बिचौलियों के जरिये करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। जांच के दायरे में मजीठिया के कई ठिकाने हैं, जिनमें अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित उनके आवास भी शामिल हैं। विजिलेंस की टीम करीब एक घंटा मशोबरा में रही और उसके बाद वापस पंजाब लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें