पंजाब विधानसभा बजट सत्र में बुधवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के मामले में जमकर हंगामा हुआ। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सुखपाल खैरा को माफी मांगनी चाहिए और उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।
इससे पहले कार्यवाही शुरू हुई तो हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया गया। विधायक दिनेश चड्ढा ने सवाल पूछा कि क्या हिमाचल या अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार विचार कर रही है।
उन्होंने एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी माहिरों से राय लेकर टैक्स लगाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग और कानूनों माहिरों के साथ बैठकर इस विचार करेंगे, जिसमें दिनेश चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार की हालत दयनीय है जिस कारण उन्होंने एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।