फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन में एनकाउंटर: मनप्रीत उर्फ मन्ना गिरफ्तार, गश्त के दौरान संदिग्धों से हुआ सामना; एक फरार

Fri, 23 Oct 2026 10:27 PM IST
विकास कुमार एएनआई, तरनतारन

सार

एसएसपी ने बताया कि जब संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक संदिग्ध घायल हो गया।
विज्ञापन
तरनतारन में मुठभेड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गोइंडवाल साहिब क्षेत्र में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी, उसी दौरान दो संदिग्ध दिखाई दिए।

विज्ञापन




पुलिस पर की गई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश
एसएसपी ने बताया कि जब संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक संदिग्ध घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, हालांकि उसका साथी वहां से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनप्रीत उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वह गोइंडवाल साहिब इलाके में हाल ही में हुई जबरन वसूली से जुड़ी तीन फायरिंग की वारदातों में शामिल था।

अवैध हथियार बरामद, अस्पताल में भर्ती
घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार साथी की तलाश और अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए कॉर्डन-एंड-सर्च ऑपरेशन (घेराबंदी और तलाशी अभियान) चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें