फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का तोहफा: स्टेट और जिलों के टॉपर को करवाई जाएगी जहाज की सैर, सम्मान समारोह में एलान

Tue, 27 May 2025 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के दौरान एक स्कूल प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि वह अपने टॉपर विद्यार्थियों को जहाज की सैर करवाते हैं और अलग-अलग जगह उनको टूर पर भेजते हैं। मान ने कहा कि पूरे पंजाब में ही इस योजना को लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के स्टेट व जिलों के टॉपर शिक्षा विभाग की तरफ से जहाज की सैर करवाई जाएगी। इन विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से देश भर में एतिहासिक स्थानों पर टूर पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में यह एलान किया। मान ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि हमारे पास फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए इस योजना को जल्द लागू किया जाए। दरअसल कार्यक्रम के दौरान एक स्कूल प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि वह अपने टॉपर विद्यार्थियों को जहाज की सैर करवाते हैं और अलग-अलग जगह उनको टूर पर भेजते हैं। मान ने कहा कि पूरे पंजाब में ही इस योजना को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान भी टॉपर विद्यार्थियों को विधानसभा सत्र देखने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें