फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Accident: फिरोजपुर में पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार, कार से टक्कर के बाद पलटी, मची चीख-पुकार, कई घायल

Thu, 18 Dec 2025 06:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

Bus Accident: फिरोजपुर में पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बस की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर के बाद पलटे दोनों वाहन। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में वीरवार शाम के समय सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। जीटी रोड स्थित गांव खाईफेमीकी और ममदोट के टी-प्वाइंट पर रोडवेज बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस सवार 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस फिरोजपुर से फाजिल्का की तरफ जा रही थी। जैसे ही जीटी रोड स्थित गांव खाईफेमीकी और ममदोट के टी-प्वाइंट के पास पहुंची कि सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर बहुत जबरदस्त थी। दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में बस सवार दस लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों को 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें