Bus Accident: फिरोजपुर में पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बस की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
फिरोजपुर में वीरवार शाम के समय सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। जीटी रोड स्थित गांव खाईफेमीकी और ममदोट के टी-प्वाइंट पर रोडवेज बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस सवार 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस फिरोजपुर से फाजिल्का की तरफ जा रही थी। जैसे ही जीटी रोड स्थित गांव खाईफेमीकी और ममदोट के टी-प्वाइंट के पास पहुंची कि सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर बहुत जबरदस्त थी। दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में बस सवार दस लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों को 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।