फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 14 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे राजस्व अधिकारी, तहसीलों में काम हो जाएंगे ठप

Sat, 11 Jan 2025 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने घोषणा की कि  यह कदम सरकार द्वारा उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही और उनकी कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में उठाया गया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजस्व अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा कर दी है। राजस्व अधिकारी पंजाब राजस्व अधिकारी संघ की अगुवाई में 14 जनवरी से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसके चलते तहसीलों में कामकाज ठप हो जाएगा। 
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने घोषणा की कि  यह कदम सरकार द्वारा उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही और उनकी कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है और मुझे गिरफ्तार भी किया गया। मैंने इसके खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सरकार ने जांच का एलान किया था, इसलिए उनकी मांग है कि यह जांच जल्द पूरी की जानी चाहिए और मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जानी चाहिए। 

संघ ने सरकार द्वारा उनके साथ किए जा रहे अनुचित व्यवहार पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया है, जिससे अधिकारी असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें