फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने पेश की मिसाल: बारिश ने उजाड़ा था आशियाना, लहरा के DSP की पहल ने जरूरतमंद को दिया नया घर

Tue, 28 Oct 2025 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

मूसलाधार बारिश के दौरान गांव लदाल के एक जरूरतमंद व्यक्ति का मकान ढह गया। यह खबर डीएसपी दीपिंदर सिंह जेजी की नजर में आई तो उन्होंने इसे इंसानियत की पुकार समझा।
विज्ञापन
जरूरतमंद परिवार को घर की चाबियां सौंपते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है । मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर की पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। लहरा के डीएसपी दीपिंदर सिंह जेजी की पहल पर पुलिसकर्मियों और गांव के युवाओं ने मिलकर बारिश में तबाह हुए एक गरीब परिवार के लिए नया घर बनवाया है। 

विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के दौरान गांव लदाल के एक जरूरतमंद व्यक्ति का मकान ढह गया। यह खबर डीएसपी दीपिंदर सिंह जेजी की नजर में आई तो उन्होंने इसे इंसानियत की पुकार समझा। उन्होंने तुरंत अपने पुलिस साथियों से संपर्क किया और मदद का आह्वान किया। इस अपील का असर यह हुआ कि पुलिस जवानों के साथ-साथ गांव के कई युवा भी इस नेक मुहिम से जुड़ गए।
 

सामूहिक प्रयास से तैयार हुआ नया आशियाना

इस काम में किसी ने श्रमदान किया, तो किसी ने निर्माण सामग्री दी। कुछ ही हफ्तों में सबकी मेहनत रंग लाई और गरीब परिवार के सिर पर नया पक्का घर खड़ा हो गया।

विज्ञापन

 
एसएसपी सरताज सिंह चहल स्वयं गांव पहुंचे। उन्होंने घर का निरीक्षण किया और परिवार को नए घर की चाबियां सौंपीं। जैसे ही चाबियां हाथ में आईं, परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। एसएसपी चहल ने कहा कि यह पहल बताती है कि पंजाब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, बल्कि जनता की दोस्त है। डीएसपी दीपिंदर सिंह जेजी ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन किसी जरूरतमंद की मदद कर जो सुकून मिलता है, उसका कोई मुकाबला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें