फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को सफलता: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला काबू, 24 घंटे में अमृतसर से पकड़ा गया

Sat, 02 Aug 2025 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फतेहगढ़ चूड़ियां में परमिंदर सिंह निवासी गांव रणसिक्के कलां की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर वीरवार को करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी थी। इस घटना से कुछ घंटे पहले ही सांसद रंधावा का बेटा उक्त दुकान पर आया था।
विज्ञापन
सुखजिंदर रंधावा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाले को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर रंधावा के बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने धमकी देने वाले को अमृतसर से गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने दी थी जान से मारने की धमकी

कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में वीरवार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पगड़ी सेंटर पर गोलियां चलाई थी। इस मामले को लेकर गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा था कि उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उनका कहना है कि वीरवार को उनका एक समर्थक उनके बेटे से मिला था। उस पर करीब एक घंटे के बाद गोली चला दी गई। उन्होंने कहा कि वह इस समय संसद सेशन के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन कोई भी गैंगस्टर उन्हें हिला नहीं सकता। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में गैंगस्टरवाद पैदा कर दिया है।

दो अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां

फतेहगढ़ चूड़ियां में परमिंदर सिंह निवासी गांव रणसिक्के कलां की दुकान सरदार पगड़ी हाउस पर वीरवार को करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गोली दुकान के शीशे पर लगी थी, जिसके कारण शीशा टूट गया था, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विपन कुमार और थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें