फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: दिल्ली में आप की हार पर पंजाब में हलचल, एकसुर में बोले विपक्षी-पार्टी के झूठ का पर्दाफाश

Sat, 08 Feb 2025 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में मात दे दी है। पार्टी के दिग्गज अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी केवल पंजाब में सत्ता में रह गई है। 
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी हार गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। दिल्ली के नतीजों पर पंजाब के विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को आप-दा मुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई। जिनकी मेहनत से दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिला है। अब पंजाब को आप-दा मुक्त करने का बीड़ा भी प्रधानमंत्री को उठाना होगा। पंजाबियों की नजर अब पीएम मोदी पर है, कब उनके नेतृत्व में पंजाब में मौजूद भय का माहौल खत्म होगा और लोग अमन शांति से रह पाएंगे।



वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा की जीत पर कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी के मुख्यमंत्री आवास 'शीश महल' को अब लोगों ने खाली कर दिया है। भगवंत मान को अब अपना बोरिया-बिस्तर बांधना शुरू कर देना चाहिए...आज पूरा देश दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत का जश्न मना रहा है। पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर किसी को भी विदेश जाने के लिए अपना घर, संपत्ति या जमीन नहीं बेचनी पड़ेगी। सभी को यहीं काम मिलेगा। यह नरेंद्र मोदी का विजन है। 
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा कि मैं दिल्ली के मतदाताओं को बधाई देता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के झूठ को नकार दिया है। पंजाब में भोले-भाले लोगों को गुमराह करके सरकार बना ली गई है, लेकिन आने वाले समय में यहां भी आम आदमी पार्टी का सफाया होगा।

भाजपा फॉर पंजाब

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता  प्रितपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मॉडल ध्वस्त, शिक्षा मॉडल विफल, शासन मॉडल टूट गया। पूरा दिल्ली मॉडल अब इतिहास बन गया है। पंजाब के वास्तविक उत्थान के लिए नया नारा भाजपा फॉर पंजाब है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा की जीत ऐतिहासिक है, यह जीत मोदी पर जनता के विश्वास की है, यह जीत है मोदी के विकास माडल की है। यह दिल्ली के जन जन की जीत है और झूठे ड्रामेबाज लोगों की हार है।
विज्ञापन


अहंकार की हार

पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी हार गई है। ये आप नहीं, बल्कि उनके अहंकार की हार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें