फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और हरलीन देओल पर होगी धनवर्षा, पंजाब सरकार ने कर दिया एलान

Tue, 11 Nov 2025 03:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विश्व विजेता भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को पंजाब सरकार कैश अवॉर्ड देगी। सरकार की तरफ से तीनों खिलाड़ियों को इनामी राशि देने की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने तीनों महिला क्रिकेटर को कैश अवार्ड देने का एलान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम में पंजाब के खिलाड़ियों को राज्य सरकार की तरफ खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत और हरलीन देओल को खेल नीति के तहत 1.5-1.5 (तीनों को) कैश अवार्ड दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को यह घोषणा की है। 

विज्ञापन


सरकार की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया है। अमनजोत और हरलीन देओल दोनों खिलाड़ी पंजाब आ चुकी हैं। कप्तान हरमनप्रीत भी इसी सप्ताह पंजाब आ सकती हैं, जिसके बाद ही सरकार की तरफ से इस संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर को नौकरी में भी पदोन्नित दी जा सकती है, जिस पर भी सरकार विचार कर रही है।

इसी तरह अमनजोत और हरलीन को भी नौकरी का ऑफर दिया जा सकता है। इससे पहले विश्व कप जीतने के बाद सीएम भगवंत मान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तीनों खिलाड़ियों से बात की थी। मान ने कहा था कि विश्व कप ट्रॉफी को पंजाब लेकर आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें