फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: पंजाब सरकार करेगी एक हजार डॉक्टरों की भर्ती, अधिसूचना जारी; बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को सौंपा काम

Thu, 24 Apr 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने इससे पहले 400 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती की थी, लेकिन उनमें से 30 फीसदी डॉक्टरों ने जॉइन नहीं किया था। सरकार अब एक साथ बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है।
विज्ञापन
Medical, Doctors - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार एक हजार पदों पर डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है, ताकि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंस फरीदकोट को भर्ती का काम सौंपा गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। पंजाब के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। विधानसभा में भी विधायक यह मुद्दा उठा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 12 हजार से अधिक टैक्सी बुकिंग रद्द, फ्लाइट टिकट कैंसिल... बाबा बर्फानी की यात्रा पर कितना असर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है। पंजाब सरकार ने इससे पहले 400 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती की थी, लेकिन उनमें से 30 फीसदी डॉक्टरों ने जॉइन नहीं किया था। सरकार अब एक साथ बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है, जिससे अधिक डॉक्टरों को आकर्षित करने और भविष्य में होने वाली रिक्तियों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

सूबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 72 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 72 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टर कम हैं। इसी तरह नर्सिंग स्टाफ भी पूरा नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 336 डॉक्टरों की जरूरत है, जबकि स्वीकृत सिर्फ 298 पद हैं। इन केंद्रों पर सिर्फ 55 विशेषज्ञ डॉक्टर ही काम कर रहे हैं। इस तरह 281 डॉक्टरों की कमी है। वर्ष 2005 में स्थिति बेहतर थी। तब 226 विशेषज्ञ डॉक्टर काम कर रहे थे, लेकिन वर्ष 2023 में इस स्थिति ने और भी गंभीर रूप धारण कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोनों में ही नर्सिंग स्टाफ के 2018 स्वीकृत पद हैं, लेकिन सिर्फ 1114 नर्सिंग स्टाफ ही तैनात है। इस तरह 904 नर्सिंग स्टाफ के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें