जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जेल में कामकाज सुधारने के लिए अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए अलग अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें तीन डिप्टी सुपरिडेंट और दो असिस्टेंट सुपरिडेंट शामिल हैं। भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को ख़त्म करने के लिए ये एक्शन लिया गया है। जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है।
फिरोजपुर जेल में ड्यूटी के दौरान कमांडो मुलाजिम हेरोइन समेत काबू
फिरोजपुर सेंट्रल जेल में तैनात कमांडो कर्मचारी(एल आर/एचसी) सुक्खा सिंह (बेलट नंबर 2सी/552) वासी तरनतारण से तलाशी दौरान 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उक्त मुलाजिम जेल में जैसे ही दाखिल हुआ उसकी मुख्य गेट पर तलाशी ली गई। तलाशी दौरान वहां पर सहायक सुपरिंटेंडेंट तरसेम सिंह हाजिर थे । जब उक्त मुलाजिम के पैरों में पहने हुए बाएं बूट की तलाशी ली गई तो बूट के पतावे में 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह हेरोइन जेल के अंदर लेकर जा रहा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि जेल में बंद कैदियों और हवालातियों को हेरोइन सप्लाई करता था। थाना सिटी पुलिस ने उक्त मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।