आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने अबोहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट निगम को जारी कर दी है। शीघ्र ही टेंडर लगते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे जिससे शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नारंग ने बताया कि शहर की नगर निगम को सरकार की ओर से करीब 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इसके अलावा गलियों व सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े 5 करोड़ रुपये और रंगला पंजाब के तहत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ग्रांट जारी हुई है। सरकार ने करीब 10 से 11 करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों के लिए जारी किया है। ग्रांट से चिरपरिचित अजीमगढ़, पंज पीर रोड, एसबीएस नगर, दमदमा साहिब गुरुद्वारा वाली गली, जोहड़ी मंदिर के सामने आदि की सड़कों का भी निर्माण करवाया जाएगा। निगम द्वारा शहर में खस्ताहाल सड़कों की रिपेयर भी करवाई जाएगी। नारंग ने कहा कि टेंडर प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी होगा, इसमें किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने दिया जाएगा।