फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सांसों पर संकट: मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे खराब, AQI 238 दर्ज; चार शहर यलो जोन में

Sun, 19 Oct 2025 09:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। 104 मामलों में 5 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसमें से 3.65 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है।
विज्ञापन
Stubble Burning - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पराली के लगातार जलने से प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। शनिवार को मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे खराब रही जहां का एक्यूआई 238 दर्ज किया गया। चार अन्य शहरों का एक्यूआई यलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें जालंधर का 151, खन्ना का 114, लुधियाना का भी 114 और पटियाला का 103 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक खराब श्रेणी के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर अधिकतर लोगों को सांस लेने में समस्या होने का खतरा रहता है। पंजाब में 20 नए मामलों के साथ पराली जलाने के कुल मामले 208 हो गए हैं। 

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। 104 मामलों में 5 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसमें से 3.65 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है जबकि 119 मामलों में बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 81 रेड एंट्री की गई हैं।

अमृतसर में अब तक सबसे ज्यादा मामले

पंजाब में अमृतसर में अब तक सबसे ज्यादा पराली जलाने के 77 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तरनतारन में 65 मामले, पटियाला में 11, बरनाला में पांच, बठिंडा में दो, फतेहगढ़ साहिब में एक, फरीदकोट व फाजिल्का में भी दो-दो मामले, जालंधर में तीन, फिरोजपुर में 13 मामले, गुरदासपुर में तीन, होशियारपुर में दो, कपूरथला में पांच, लुधियाना में दो, मानसा व एसबीएस नगर में भी एक-एक मामला, मालेरकोटला में चार और संगरूर में सात मामले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें