जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करते परगट सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आज जिला अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पंजाब के हर वर्ग और मेहनतकश लोगों की असली आवाज बनेगी। पार्टी राज्य के वास्तविक मुद्दों को लेकर जनता के द्वार जाएगी और राज्य में सकारात्मक राजनीति की नींव को और मजबूत करेगी।