फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विवाद में घिरी पंजाब कांग्रेस: बैनर पर नेताओं की तस्वीर के नीचे लगाई भाई जैता जी की तस्वीर, विपक्ष ने घेरा

Thu, 06 Nov 2025 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर पर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीरों के ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाना बहुत बड़ा पाप है।
विज्ञापन
कांग्रेस के बैनर पर राजनीतिक विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस नए विवाद में घिर गई है। पार्टी के बैनर पर नेताओं की तस्वीर के नीचे भाई जैता जी की तस्वीर लगाने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे घोर अपमान बताया है।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि मैं कांग्रेस द्वारा धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की तस्वीरों का अपमान करने की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर पर नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीरों के ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाना बहुत बड़ा पाप है। 

बादल ने लिखा कि पहले कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दलित समुदाय का अपमान किया और अब उन्होंने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह जी का अपमान किया है। इससे सिखों के दिलों को गहरी ठेस पहुंची है, कांग्रेस पार्टी को इस अपराध के लिए पूरे सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें