फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मान अस्पताल से डिस्चार्ज: मोगा रैली के बाद फोर्टिस में हुए थे भर्ती, चंडीगढ़ आवास के लिए निकला काफिला

Thu, 19 Feb 2026 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोगा रैली के बाद मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सीएम का काफिला चंडीगढ़ स्थित आवास के लिए निकल गया है।  
विज्ञापन
अस्पताल से निकला सीएम मान का काफिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मोगा रैली के बाद मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सीएम का काफिला चंडीगढ़ स्थित आवास के लिए निकल गया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की तबीयत मोगा रैली के बाद सोमवार शाम अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया था। उन्हें एक दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कुछ घंटों बाद ही मोगा में पार्टी रैली में शामिल होकर लौटने पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई।

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले रविवार को भी संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य बुलेटिन में उनकी स्थिति स्थिर बताई गई थी और अत्यधिक थकान के कारण विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें