मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला जाएंगे। सीएम सरपंच मिलनी के दौरान सरपंचों से सीधा संवाद करेंगे। मान के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं सीएम समाना में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे लोक मिलनी के दौरान समाना में मुख्यमंत्री लोगों से रूबरू होंगे।