सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है।
घुमन ने मजीठिया के सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार और मानहानिकारक बताते हुए आरोपों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर पोस्ट हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आपराधिक कार्यवाही और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है।